WhatsApp Icon

माइनर के स्टेप में फंसा मिला दिव्यांग कैलाश का शव – पोस्टमार्टम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शारदा नहर के माइनर में बने स्टेप (फाटक) में एक युवक का शव नज़र आने से हड़कम्प मच गया है। युवक का मात्र दोनों पैर दिखाई दे रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुँच कर शव को बाहर निकलवाने के बाद पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कटका थानाक्षेत्र के फत्तेपुर मानिकपुर से होकर गुजरने वाली शारदा नहर के माइनर के स्टेप में एक शव फंसे होने की सूचना से हड़कम्प मच गया था जिसकी सूचना पर थानाध्यक्ष कटका यादुवेंद्र सोनकर अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया जिसकी पहचान 35 वर्षीय दिव्यांग कैलाश पुत्र अच्छे लाल निवासी फत्तेपुर मानिकपुर थाना कटका के रूप में हुई। मृतक एक पैर से दिव्यांग था। चर्चा है कि मृतक शौच के लिए गया था और नहर में फिसल कर गिर गया जबकि दूसरी चर्चा है कि मछली मारने के उद्देश्य से गया था। बहरहाल शारदा नदी के माइनर में बने स्टेप में फंसी लाश को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाते हुए शिनाख्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!