WhatsApp Icon

महिलाओं से चैन छितौनी करने वालों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीते एक माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर हुई चेन स्नैचिंग मामले में पुलिस ने दो स्नैचर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया और विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।


पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में व अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव के निर्देशन तथा जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से बीते एक महीने पूर्व दो अलग अलग घटना स्थल पर चलती मोटर साइकल से महिलाओं के चेन खींचने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते एक महीने पूर्व मालीपुर रोड पर तथा 22 फ़रवरी को आलापुर थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग के मामले में संयुक्त टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त होने वाले मोटरसाइकिल और लिए गए सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों में एक अभियुक्त ने अपना नाम राज रतन जाटव उर्फ राजन उर्फ़ पिल्ले पुत्र रामकरण जाटव निवासी ग्राम आजनपारा थाना मालीपुर उम्र 30 वर्ष दूसरे ने अपना नाम राजेश राव उर्फ मुन्ना पुत्र रामजीत राव निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र 26 वर्ष बताया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया है। इन दोनों अभियुक्तों विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक गुलाम रसूल, हेड कांस्टेबल नागेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल धनंजय यादव, अरुण कुमार, तथा स्वाट व सर्विलांस टीम में उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी (सर्विलांस सेल), हेड कांस्टेबल पुनीत गुप्ता, विकास ओझा, अमरेश यादव, कुलदीप, सौरव समेत अन्य शामिल अन्य जवान शामिल रहे।

अन्य खबर

जलालपुर में खूनी चोरी से सनसनी! महिला पर चाकू से हमला, साढ़े 4 लाख नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार बदमाश

अम्बेडकरनगर में 24 घंटे में तीन मौतों से सनसनी! ऊंचाई से गिरा मजदूर, सांप के डसने से महिला की मौत, ट्रेन की चपेट में आए पूर्व प्रधान पति

कीचड़ में गिरी मासूम छात्रा, वायरल तस्वीर ने खोली विकास की पोल! स्कूल जाते समय दलदल में फंसी बाइक, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.