WhatsApp Icon

बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बीते मंगलवार की शाम लगभग 05 बजे एक बुजुर्ग महिला से गले की सोने की चेन छीनकर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय चौक निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दादी मंगलवार को दिनेश किराना स्टोर, गल्ला मंडी जलालपुर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान गंज मोहल्ला निवासी रमेश ठठेरा उर्फ बीपी ठठेरा दुकान में घुस आया और दादी के गले से सोने की चेन झपटकर भागने लगा। बुजुर्ग महिला और दुकानदार अनिल कुमार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पीड़िता और बरामद चेन के साथ जलालपुर थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!