WhatsApp Icon

महिला सिपाहियों ने स्कूटी रैली निकाल कर मिशन शक्ति 5.0 का दिया संदेश

Sharing Is Caring:

 

डीएम एसपी की मौजूदगी में जॉइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने दिखाई हरी झंडी

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बाइक/स्कूटी रैली निकाली गई।
मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण जागरूकता हेतु रविवार को निकाली गई रैली में महिला आरक्षी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज-05 अभियान को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, जॉइंट मजिस्ट्रेशट श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार (पश्चिमी) द्वारा पुलिस लाइन में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-05 अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ।

मिशन शक्ति से संबंधित विभिन्न बैनर से सजी अंबेडकरनगर पुलिस की पीआरवी गाड़ियों एवं दो पहिया वाहनों से रैली की भव्यता को बढ़ाया, रैली अंबेडकरनगर पुलिस लाइन से निकलकर पटेल नगर तिराहा तक भ्रमण कार्यक्रम किया गया। महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय, क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार, क्षेत्राधिकारी सिटी नितीश कुमार तिवारी द्वारा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
“मिशन शक्ति-5.0” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह नारी गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है। अम्बेडकरनगर की यह ऐतिहासिक बाइक रैली मिशन शक्ति के संदेश को हर घर, हर गली और हर दिल तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

अन्य खबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.