WhatsApp Icon

जनपद पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ितों की सुनी फरियाद एव विभागीय योजनाओं की किया समीक्षा

Sharing Is Caring:

जनपद पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ितों की सुनी फरियाद एव विभागीय योजनाओं की किया समीक्षा

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम बुधवार को बसखारी रोड स्थित सर्किट हाउस में किया गया। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, हत्या आदि से संबंधित कुल 35 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें से 10 प्रकरण का त्वरित निस्तारण कराया गया और शेष को पुलिस विभाग को हस्तांतरित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया l इसके अतिरिक्त सदस्य श्रीमती सुनीता द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की गई। समीक्षा बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह,डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एमके सिंह,मुख्य सेविका तारावती,सहायक श्रम आयुक्त युक्त राज बहादुर यादव, प्रभारी महिला थाना शिवांगी त्रिपाठी, सीओ भीटी लक्ष्मी कांत मिश्र, सीओ सिटी देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे l जनसुनवाई समाप्त होने के उपरांत माननीय सदस्यलिए द्वारा जेल का निरीक्षण भी किया गयाl जहां पर उन्होंने महिला बंदियों की समस्याएं सुनी। उक्त जानकारी राकेश कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दिया।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!