WhatsApp Icon

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी, विद्यालय, महिला अस्पताल, जिला जेल आदि का किया निरीक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव द्वारा सरकार की मंशानुसार जनपद में संचालित चिन्तौरा आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थित सीडीपीओ राजेश यादव द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सभा में कुल 07 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। जिसमें 05 कार्यकत्री, 04 सहायिका कार्यरत है. सभी मौके पर उपस्थित थी। केंद्र पर कुल 50 बच्चे मिले, 02 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई एवं एक बच्ची का अन्नप्राशन कराया गया।

सभी बच्चों को बिस्किट एवं चॉकलेट का वितरण सदस्य श्रीमती सुनीता द्वारा किया गया। इसके उपरांत वृद्धाआश्रम का निरीक्षण किया गया दौरान निरीक्षण के कुल 20 महिला एवं 72 पुरुष वृद्ध पाए गए। इसके उपरांत जिला अस्पताल में महिला वार्ड निरीक्षण के उपरांत जन्मी 19 बालिकाओं का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें सभी बच्चियों की माताओं को बेबी किट एवं मिठाई का वितरण किया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण सदस्य द्वारा किया गया मौके पर एक पीड़िता आवासित पायी गयी। जिससे बातचीत कर उसके प्रकरण की जानकारी ली गई। तत्पश्चात जेल विजिट किया गया जिसमें 22 महिला बन्दियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों का हाल जाना एवं समस्याओं के बारे में पूछा महिला बन्दियों द्वारा किसी प्रकार की समस्या न होने की जानकारी दी गई। अंत में माननीय सदस्य द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय बेवाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री राकेश कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुश्री शिवांगी त्रिपाठी महिला थाना आदि उपस्थित रहें।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!