WhatsApp Icon

गैर इरादतन हत्या के आरोप में रोशनी को टाण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

 

बच्चे की टट्टी साफ करने को लेकर हुए विवाद में घायल सुरेश की इलाज के दौरान हो गई थी मौत

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली पुलिस ने रोशनी कन्नौजिया पत्नी सूरज कन्नौजिया निवासी नेहरूनगर को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर कर लिया है।


बताते चलेंकि टाण्डा नगर क्षेत्र के नेहरूनगर निवासी कुसुम पत्नी सुरेश ने रौशनी पत्नी सूरज कन्नौजिया से 11 सितम्बर की शाम लगभग 07 बजे शिकायत किया कि तुम्हारे लड़के ने हमारे दरवाज़े के पास टट्टी कर दिया है, उसे साफ कर दो। उक्त शिकायत से रौशनी कन्नौजिया नाराज़ हो गई और चाकू लेकर कुसुम को मारने के लिए घर में घुसी, तभी कुसुम का पुत्र आशीष बीच में आ गया, जिसे चाकू लगने से खून निकलने लगा और इसी बीच जब कुसुम के पति सुरेश पहुंचे तो रौशनी ने लाठी उठा कर सुरेश पर हमला कर दिया जिससे सुरेश बेहोश हो गए। सुरेश को महामाया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद कुसुम टाण्डा कोतवाली पहुंची और मुकदमा संख्या 303/25 पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 110, 333, 118(1) के तहत रौशनी कन्नौजिया पत्नी सूरज कन्नौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घायल सुरेश की महामाया मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान 15 सितम्बर की शाम में मृत्यु हो गई जिससे हड़कम्प मच गया। सूचना पर टाण्डा पुलिस ने बीएनएस की धारा 110 व 105 की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्ता रोशनी कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया। टाण्डा कोतवाली निरीक्षक डीओएक सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभियुक्ता की गिरफ्तारी करने में एसआई सचिन कुमार, कांस्टेबल श्यामा गुप्ता, चमन सिंह, महिला कांस्टेबल आरती पाण्डेय की मुख्य भूमिका रही।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.