WhatsApp Icon

पवित्र सरयू तट किनारे भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ महारुद्राभिषेक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक प्राचीन नगरी टांडा में पवित्र सरयू तट किनारे स्थित नटराज परिसर में भक्तिमय माहौल में 108 पार्थिव शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक किया गया।


श्रावण मास के चौथे सोमवार को भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के उद्देश्य से पूर्व वर्षों की तरह टांडा नगर क्षेत्र के हनुमानगढ़ी के निकट पवित्र सरयू तट किनारे स्थित नटराज परिसर श्री शिव सेवा समिति द्वारा महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 108 पार्थिव शिवलिंग का 108 यजमानों के द्वारा महा रुद्राभिषेक किया गया।

ज्योतिर्विद व कर्मकांडी पंडित राकेश कुमार मिश्रा

प्रसिद्ध ज्योतिर्विद व कर्मकांडी पंडित राकेश कुमार मिश्रा द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ हर हर महादेव के उद्घोष के साथ रुद्राभिषेक कराया गया। उक्त मौके पर भूपेश जायसवाल, डॉ सुरेश मिश्रा, अनिरुद्ध अग्रवाल, बजरंगी सोनी, प्रकाश यादव, आकाश शाह, शंकर गुप्ता, जीतू चौरसिया, आनंद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सलिल अग्रवाल तेज प्रकाश यादव, राजन यादव, काशी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!