WhatsApp Icon

मदरसा की बिल्डिंग ध्वस्त करने के बजाय नगर पंचायत को कर दिया दान, जानिए कारण

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: आलापुर के राम नगर नेवारी में दशकों से संचालित मदरसा इस्लामिया बरकतुल उलूम निसवाँ की बिल्डिंग स्थानीय नगर पंचायत को दान कर दिया गया। उक्त मदरसा में शिक्षा के अलावा शादी विवाह व अन्य सामाजिक कार्य भी संपादित होता था।


मदरसा इस्लामिया बरकतुल उलूम निसवाँके। प्रबंधक मो.रईस ने बताया कि शासन द्वारा भूमि चिन्हीकरण के दौरान पता चला कि मदरसा बंजर भूमि के गाटा संख्या 438 पर बना हुआ था। भूमि बंजर होने के कारण मदरसा की बिल्डिंग को ध्वस्त करने की सूची जारी हुई और इसी दौरान नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी उमेश पासी ने बिल्डिंग को ध्वस्त करने के बजाय नगर पंचायत को हैंडओवर करने का प्रस्ताव रखा तो मदरसा प्रबन्धक कमेटी ने सर्वसम्मति से मदरसा की बिल्डिंग को नगर पंचायत को दान करने का एलान कर दिया। ईओ श्री उमेश ने बताया कि उक्त बिल्डिंग में मदरसा का संचालन नहीं किया जाएगा जबकि अन्य सामाजिक कार्यों के उपयोग में आएगा। उन्होंने बताया कि एसडीएम के समक्ष मुकदमा विचाराधीन है जिसके बाद विधिवत उक्त बिल्डिंग नगर पंचायत के नाम दर्ज हो जाएगी।
बहरहाल बंजर भूमि पर बनी मदरसा की बिल्डिंग को तोड़ने से बेहतर नगर पंचायत को दान में देने की फैसले की क्षेत्र में सरहाना हो रही है।

अन्य खबर

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

सुबह स्कूल का गेट नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर का नजारा देख ग्रामीणों के उड़ गए होश! सुरक्षा गार्ड के कमरे में फंदे से लटका मिला पीआरडी जवान

error: Content is protected !!