WhatsApp Icon

मारपीट में घायल युवा की इलाज़ के दौरान मौत, बकरी को लेकर हुआ था विवाद

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: सोमवार की सुबह बकरी द्वारा पेड़ का पत्ता खाने को लेकर पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में घायल 20 वर्षीय युवा की लखनऊ में इलाज़ के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज़ कर दिया है।


मामला टांडा कोतवाली थानाक्षेत्र के चिंतौरा गाँव के पठनहिया का है जहां सोमवार की सुबह लगभग 08 बजे एक बकरी द्वारा पौधा का पत्ता खाने को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई जिसमें 20 वर्षीय शहनवाज़ पुत्र जियाउद्दीन को गंभीर चोटें लग गई जिसे आननफानन में महामाया मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। टांडा पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार रात्रि में इलाज के दौरान शहनवाज़ की मौत होने का समाचार प्राप्त होने से हड़कंप मच गया। टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। सीओ टाडा शुभम कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया।

अन्य खबर

टीबी उन्मूलन को युवाओं की ताकत से मिलेगी रफ्तार, ‘जोश टीम’ का शुभारंभ

टाण्डा; दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का एक्शन, विसर्जन मार्गों पर चला निरीक्षण का डंडा

हिसाब मांगते ही गरमाया पालिका बोर्ड, बैठक छोड़कर बाहर निकले अध्यक्ष व ईओ

गूगल पर Soochna News की बहुत सारी कॉपी वेबसाइट बन गई है तो आप ध्यान से Google पर SoochnaNews.in सर्च और SoochnaNews.in की इसी वेबसाइट को ओपन करें |

error: Content is protected !!