WhatsApp Icon

इलाज़ के दौरान जच्चा बच्चा की मौत से नाराज़ परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार करने की किया मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: इलाज़ के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत से नाराज़ परिजनों संग ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और मुख्य मार्ग जाम कर डॉक्टर के खिलाफ लिख कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुँचे सीओ सिटी व थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देते हुए आक्रोशित भीड़ को समझा बुझा कर शान्त कराया।


मामला बसखारी थानाक्षेत्र के है जहां अकबरपुर मार्ग पर गायत्री मंदिर के सामने संचालित आयुष मल्टीपल हॉस्पिटल का है जहां 24 वर्षीय प्रसूता रीना देवी पत्नी राजन निवासी हरनी डीह थाना हंसवर को बच्चा डिलेवरी के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण प्रसूता रीना देवी व नवजात बच्ची की मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत की खबर से अस्पताल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई जहां से डॉक्टर व स्टाफ नदारत हो गए। आक्रोशित भीड़ नेदोनों शवों को बसखारी अकबरपुर मुख्य पर रख कर मार्ग जाम करते हुए जमकर हंगामा किया। बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर भीड़ को समझने में जुटे नज़र आए। सूचना पर सीओ सिटी भी पहुंच कर ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डॉक्टर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया। सीओ सिटी ने नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए मार्ग पर आवागमन शुरू कराया।

अन्य खबर

कुल्हाड़ी से कत्ल के बाद मुआवजे पर अड़े परिजन, घंटों जाम रहा सिस्टम, दबाव में झुका प्रशासन

महिला चोर गैंग पर हंसवर पुलिस ने लगाई ब्रेक: चैन कटने का एहसास तक नहीं होने देता था गैंग

टांडा में छात्राओं का सम्मान: हाईस्कूल व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों की हौसला अफजाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.