WhatsApp Icon

बहुचर्चित लूटकाण्ड मामले में अलीगंज ने की बेगुनाहों से वसूली – वीडियों वायरल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विगत दिनों टांडा नगर के अलीगंज थानाक्षेत्र में कपड़ा व्यपारी से हुई लूट के मामले में एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन का स्थानीय लोग सम्मान करते नज़र आए हैं वहीं दूसरी तरफ बेगुनाहों से जांच के नाम पर जमकर अवैध वसूली भी की गई है।

बाराबंकी बाजार से लौटे कपड़ा व्यापारी मो.फहद के वाहन चालक मो.शमीम को मुखबिरी के शक में अलीगंज पुलिस ने पूरी रात्रि थाना पर बैठाये रखा था और लूटकांड के खुलासा के बाद भी वाहन चालक को नहीं छोड़ा गया।

चालक मो.शमीम की वीडियो इसे टच करके सूचना न्यूज़ ऑफिसियल फेसबुक पेज पर देखें।

ड्राइवर मो.शमीम की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी व्यवथा सुनाते हुए कह रहा है कि उसकी बेगुनाही साबित होने के बाद भी उससे पांच हज़ार रुपया ले लिया गया। पीड़ित शमीम ने बताया कि अलीगंज थाना पर तैनात सिपाही ज़ाकिर हुसैन द्वारा उससे ज़बरन पांच हज़ार रुपया ले लिया जबकि उसे पैसों की बड़ी जरूरत थी।
बहरहाल अलीगंज थानाक्षेत्र के टांडा सालारगढ़ में कोड़ा व्यापारी से हुई लूटकांड का खुलासा करने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा जहां मित्र पुलिस को सम्मानित किया गया वहीं मित्र पुलिस द्वारा बेगुनाहों से ज़बरन अवैध धन वसूली का भी मामला प्रकाश में आया जिसके आरोप की वीडियो वायरल हो रही है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!