WhatsApp Icon

लूट के शिकार हुए टाण्डा के किराना व्यवसायी की हार्टअटैक से मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अलीगंज थानाक्षेत्र में गत दिनों नगदी व स्कूटी की हुई लूट का फिलहाल पर्दाफाश नहीं हो सका है जबकि लूटकांड के पीड़ित की हृदयगति रुकने के कारण मौत हो गई जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


बताते चलेंकि टाण्डा अकबरपुर मार्ग पर सुलेमपुर मोड़ के निकट गत 11 मार्च की रात्रि 09:30 बजे तमंचा के बल पर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा किराना व्यवसायी मो.अनवर पुत्र सिराजुद्दीन निवासी कस्बा छोटी बाजार थाना अलीगंज की स्कूटी लूट कर ले गए जिसकी डिग्गी में लगभग साढ़े चार लाख रुपये मौजूद था जो किराना व्यवसायी विभिन्न दुकानों से वसूली कर वापस लौट रहा था।
उक्त लूटकांड की घटना का पर्दाफाश करने के लिए अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अलीगंज पुलिस के अलावा एसओजी व स्वाट टीम को भी लगाया गया था जिस मामले में पुलिस टीम कई दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की गई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
इस बीच लूटकांड का खुलासा न करने के कारण तत्कालीन थानाध्यक्ष राजू श्रीवास्तव को एसपी केशव कुमार ने लाइन हाजिर करते हुए अलीगंज थाना की कमान भूपेंद्र सिंह को सौंप दी गई। नवागत थानाध्यक्ष श्री भूपेंद्र द्वारा विभिन्न घटनाओं व समस्याओं का सामना करने के साथ 11 मार्च को किराना व्यावसायी से हुई लूटकान्त का पर्दाफाश करने में भी जूट हुए थे कि 09 जून को लूट पीड़ित मुकदमा वादी मो. अनवर की अचानक हार्टअटैक के कारण मौत हो गई। लूटकांड के पीड़ित की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। मंगलवार को टाण्डा नगर में स्थित बहुप्रसिद्ध तलवापार कब्रिस्तान में मो. अनवर को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
बहरहाल किराना व्यवसायी से हुई लूट की घटना के 71वें दिन लूट पीड़ित की ही मौत हो गई जबकि अभी तक लूटकांड का खुलासा नहीं हो सका जबकि अलीगंज थाना सहित कई सहयोगी एजेंसियों को भी उक्त लूटकांड का पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!