WhatsApp Icon

लोभ, लालच व भय में आए बिना निर्भीक होकर करें मतदान : वीपी गौथम

Sharing Is Caring:

सामान्य प्रेक्षक वी.पी गौथम ने ईवीएम वेयरहाउस एवं ईवीएम कमीशनिंग के कार्यों का करें भौतिक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर: भारत आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा कटेहरी उप निर्वाचन की समस्त गतिविधियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सामान्य प्रेक्षक वी.पी गौथम ने ईवीएम वेयरहाउस एवं ईवीएम कमीशनिंग के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया तथा ईवीएम कमिश्निंग की समस्त प्रक्रियाओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही संपन्न करने के निर्देश दिए।


इसके उपरांत प्रेक्षक महोदय द्वारा विधानसभा कटेहरी के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां मतदान से संबंधित सुविधाओं की उपलब्धता का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र जनता इंटर कॉलेज महरूआ तथा प्राथमिक विद्यालय सेहरा जलालपुर का भ्रमण कर वहां बनाए गए मतदेय स्थलों पर निर्वाचन संबंधित आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया गया तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान प्रेक्षक महोदय द्वारा गांव का भ्रमण कर वहां पर उपस्थित ग्रामीण मतदाताओं से बातचीत कर सभी मतदाताओं को मतदान दिवस 20 नवंबर को अपने-अपने मतदेय स्थल पर जाकर अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से संवाद स्थापित कर यह जानकारी प्राप्त किया कि वहां कोई प्रत्याशी अथवा कार्यकर्ता वोट के लिए किसी प्रकार के पैसे आदि का लालच तो नहीं दे रहा अथवा डरा-धमका तो नहीं रहा है अथवा मतदान से रोक तो नहीं रहा है, उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर बिना किसी लोभ, लालच अथवा भय में आए स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

अन्य खबर

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

error: Content is protected !!