WhatsApp Icon

घूस लेता लेखपाल की वीडियों वायरल – डीएम से कार्यवाही की मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दो दिन पूर्व डीडीओ कार्यालय के सहायक को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार किया था लेकिन इस के बावजूद जनपद में अवैध धन वसूली का क्रम अनवरत जारी है।


ताज़ा मामला भियांव ब्लाक के ग्राम सभा मुस्कुराई के हल्का लेखपाल का सामने आया है। लेखपाल द्वारा पैमाइश के नाम पर रुपया लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल खुद हाथ मे रुपया न लेने बल्कि बगल में रखे कागजात में रुपया रखने का इशारा कर रहा है। जब किसान द्वारा रुपया कागजात में रख दिया तो लेखपाल ने रुपया रखा कागजात अपने हाथों में ले लिया। घूसखोरी से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने लेखपाल के विरुद्ध जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग किया है।
प्राप्त शिकायती पत्र के अनुसार ग्राम प्रधान मुस्कुराई मीरा देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि गांव के लेखपाल मुरलीधर राजभर घूसखोरी के चक्कर में जमीनी विवाद को गांव में बढ़ावा दे रहें है। और बगैर घूस लिए कोई कार्य नहीं करता । ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों ग्राम सभा रामगढ़ के एक व्यक्ति लेखपाल के पास गया तो लेखपाल ने फार्म के साथ फरियादी से पैसा ले लिया। जिस का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हम लोगों के पास सुरक्षित है। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में जब उपजिलाधिकारी से मोबाइल पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उप जिलाधिकारी फोन रिसीव नहीं हुआ।

अन्य खबर

लाखों बुनकरों को राहत या फिर इंतजार! 28 जुलाई की बैठक में खुल सकती है फ्लैट रेट की किस्मत, मंत्री नंदी को सौंपा ज्ञापन

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.