WhatsApp Icon

सरकारी कार्यों में घोर लापरवाही करने वाला लेखपाल निलम्बित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बिना सूचना के कई दिनों तक फोन बंद कर गायब होने एवं सरकारी कार्यों में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में टाण्डा एसडीएम ने लेखपाल अशोक कुमार को निलम्बित करते हुए नायाब तहसीलदार बसखारी को जांच सौंप दिया है।


टाण्डा तहसील के केवटला क्षेत्र के लेखपाल अशोक कुमार पर आरोप है कि वो गत 12 जून से 15 जून तक (सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भी) बिना किसी सूचना व प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित रहे और उनका फोन भी बन्द रहा जिसके कारण कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित रहा। लेखपाल अशोक कुमार पर आरोप है कि कार्यों में घोर लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लाने में मुश्किल पैदा हो रही है तथा आईजीआरएस, आपदा जैसे बहुत से अतिमहत्वपूर्ण कार्य लंबित रहते हैं तथा फोन बंद रहने के कारण आम जनता को भी परेशानियां होती है। एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने बताया टाण्डा तहसीलदार की संतुति पर लेखपाल अशोक कुमार को निलंबित कर राजस्व निरीक्षक कार्यालय टाण्डा से सम्बद्ध कर दिया गया है तथा नायाब तहसीलदार बसखारी को जांच सौंप दी गई है।

अन्य खबर

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

error: Content is protected !!