WhatsApp Icon

अंतिम दिन सपा बसपा सहित कई लोगों ने किया नामांकन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लोकसभा सामान्य निर्वाचन के छठे चरण के अंतर्गत 55 अम्बेडकर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन के अंतिम दिन 06 मई को प्रातः11 बजे से 03 बजे तक जनपद अंबेडकर नगर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई।

अंतिम दिन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी लाल जी वर्मा द्वारा पुनः दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया तथा बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी कमर हयात द्वारा भी पुनः एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया।
बहुजन मुक्ति पार्टी जावेद अहमद सिद्दीकी द्वारा एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद लला द्वारा एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया।
किसान पार्टी लोकतांत्रिक प्रत्याशी अखिलेश कुमार द्वारा एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया। निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत यादव द्वारा एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया। लोग पार्टी प्रत्याशी फत्तेबहादुर द्वारा एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी विवेक कुमार द्वारा एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया तथा मूल निवासी समाज पार्टी प्रत्याशी नीलम सिंह द्वारा एक सेट में नामांकन पर जमा किया गया।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!