WhatsApp Icon

लाल निशान से सिर्फ दो इंच की दूरी पर है घाघरा नदी का पानी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद से होकर गुजरने वाली घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ते हुए ख़तरे के लाल निशान के करीब पहुंच गई है जिसको लेकर प्रशासन काफी सतर्क हो गया है लेकिन कुछ स्थानों पर स्थानीय लेखपाल मात्र फ़ोटो खिंचवा कर उच्च अधिकारियों को भ्रमित करते भी नज़र आ रहे हैं।


टाण्डा उप जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि सिंचाई खंड टाण्डा द्वारा घाघरा के जलस्तर की माप प्रतिदिन सुबह शाम की जा रही है। सोमवार प्रातः 08 बजे घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से मात्र 06 सेमी (2.36 इंच) की दूरी पर चल रहा है। एसडीएम श्री मोहनलाल ने बताया कि आपातकाल स्व निपटने की पूरी व्यवस्था की गई है तथा आधा दर्जन नांव को एलर्ट मूड पर रख गया है। इस बीच अवसानपुर गाँव से एक लेखपाल द्वारा नदी के किनारे खड़े हो कर फ़ोटो खिंचवाने की वीडियों वायरल हुई जिसमें लेखपाल द्वारा नांव अथवा बाढ़ चौकी के सम्बंध में कोई उत्तर नहीं दे सका जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
टाण्डा एसडीएम ने कहा कि फिलहाल घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, मांझा क्षेत्र में भी पानी काफी तेजी से बढ़ा हुआ है लेकिन चिंता की बात नहीं है और यदि कोई आवश्यकता पड़ी तो प्रशासन युद्धस्तर पर मदद करने को तैयार है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!