WhatsApp Icon

पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा बने सांसद – कटेहरी में होगा उप चुनाव – जानिए किसको कितना मिला वोट

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री कटेहरी विधायक लालाजी वर्मा को चुनाव आयोग ने विजयी घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग ने 01 लाख 37 हज़ार 247 वोट से विजयी घोषित किया है।


बताते चलेंकि लालजी वर्मा कटेहरी विधान सभा के विधायक भी हैं और अब सांसद बनने के बाद उन्हें कटेहरी विधान सभा से त्यागपत्र देने होगा जिसके कारण कटेहरी में उपचुनाव होना तय है।
फाइनल रिजल्ट के बाद सपा के लालजी वर्मा को जहां 05 लाख 44 हज़ार 959 मत मिला है वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रितेश पांडेय को 04 लाख 07 हज़ार 712 वोट मिले है जबकि बसपा प्रत्याशी कमर हयात को 01 लाख 99 हजार 499 वोट प्राप्त हुआ है। चौथे नंबर पर नोटा को 7448 वोट मिला है। मूलनिवास समाज पार्टी की नीलम सिंह को 4331 वोट, पीस पार्टी की शबाना खातून को 3990 वोट, निर्दलीय जावेद सिद्दीकी को 3860 वोट, भागीदारी पार्टी (पी) के राम नरेश प्रजापति को 3413 वोट, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विवेके कुमार को 1850 वोट मिला है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!