WhatsApp Icon

करकटनुमा घर गिरने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अगर लाली देवी को समय से मिला होता तो वो आज वो बेमौत ना मारी जाती तथा उनके पति ज़िन्दगी व मौत के बीच ना जूझ रहे होते।


आलापुर थाना क्षेत्र के विमावल गांव में लगातार होने वाली बरसात के कारण बीती रात्रि करकटनुमा घर गिरने से लाली देवी की जहां दर्दनाक मौत हो गई वहीं उनके पति राम लोचन ज़िन्दगी व मौत के बीच में जंग लड़ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 02 बजे करकटनुमा घर गिरने से घर में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा लाली देवी पत्नी रामलोचन कनौजिया की दर्दनाक मौत हो गई जबकि रामलोचन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही नायाब तहसीलदार राजकपूर व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
क्षेत्र में चर्चा है कि पीएम आवास योजना का अगर इस दम्पत्ति को समय से लाभ मिला होता तो आज लाली देवी बेसमय मौत की नींद ना सोई होती और ना हो राम लोचन अस्पताल में होता।

अन्य खबर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

error: Content is protected !!