WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा खुद्दाम कमेटी के अध्यक्ष बने फ़िरोज़ अहमद, बहुप्रतीक्षित कमेटी का एलान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: काफी दिनों से भंग चल रही मरकज़ी तंज़ीम खुद्दाम ए आस्ताना दरगाह किछौछा शरीफ की नई कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से विधिवत सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष बने फ़िरोज़ अहमद खादिम सहित सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद मिलने का सिलसिला जारी है।
बताते चलेंकि गत ढाई तीन वर्ष पूर्व मरकज़ी तंज़ीम खुद्दाम ए आस्ताना को भंग कर दिया गया था तथा उर्स से पूर्व मासूम अली को अस्थाई अध्यक्ष मनोनीत कर व्यवस्था चलाने के लिए दिया गया था।

गत एक सप्ताह से मरकज़ी तंज़ीम खुद्दामे आस्ताना की नई कमेटी के गठन पर खूब चर्चाएं हुई और सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव फ़िरोज़ अहमद किछौछवी को समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया जबकि उपाध्यक्ष पद का दायित्व अकरम वसीम व मो.अकील को सौंपी गई है तथा सचिव पद की ज़िम्मेदारी मो.अरशद व गुफरान को दी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में एबादुद्दीन व मुज़रबा को संयुक्त रूप से दी गई है तथा ऑडिटर मो.नदीम को बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी मो.मुख्तार के ऊपर होगी।
उक्त मौके पर मौजूद मरकज़ तंज़ीम खुद्दामे आस्ताना के पूर्व अध्यक्ष मौलाना कासिम, कार्यवाहक अध्यक्ष मासूम अली सहित लड्डू खादिम, अशफाक, जुनैद, रईस नेता, लल्लू खादिम, अब्दुल लतीफ एडवोकेट, माहे आलम खादिम, आरिफ खादिम, हाजी गुलाम अली, सलीम खादिम, जसीम खादिम, मुस्तकीम उर्फ कल्लू खादिम आदि नई कमेटी को मुबारकबाद पेश किया।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.