WhatsApp Icon

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का प्रथम जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Sharing Is Caring:

 

हर वर्ग और बहुजन को न्याय दिलाकर राहुल गांधी के संकल्प को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता: कृष्ण कुमार यादव

अम्बेडकरनगर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी की अगुवाई में अहमदाबाद अधिवेशन में सर्वसमाज,बहुजन, पिछड़ों, दलित आदिवासियों को सरकारी नौकरी, राजनीति और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता है।


कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनपद के कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पिता तुल्य अपने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के आशीर्वाद और युवा साथियों के जबरदस्त उत्साह और प्यार ने जो मार्गदर्शन किया है उसको सहेज कर संगठन को गांव गांव हर घर पहुंचाने के लिए मैं अंतिम सांस तक तत्पर रहूंगा। कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी,नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी जी से मिले संगठन के मूलमंत्र के दम पर पीड़ित जनता को उसका हक अवश्य दिलायेंगे समस्त कांग्रेस जनों को को साथ लेकर भाजपा और एनडी गठबंधन के भ्रष्टाचार मायाजाल से जनपद, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अम्बेडकर नगर अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन करेगा। लोकसभा अम्बेडकर नगर की सीमा से आप हजारों साथियों ने स्वागत स्नेह की बारिश कर मुझ पर जो भरोसा दिखाया है वह मेरी असली पूंजी और ताकत है जिसके लिए मैं आप सभी का आजीवन ऋणी रहूंगा।
लोकसभा अम्बेडकर नगर की सीमा पर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह और उप्र कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रहे दिग्गज वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्र की अगुवाई में, यादव नगर में जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुखी लाल वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकांत वर्मा, उप्र युवा कांग्रेस महासचिव विशाल वर्मा,लोकसभा युवा कांग्रेस पूर्व महासचिव रेहान जैदी, प्रदेश सचिव विकल्प मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव डा सतीश चंद्र प्रजापति, जिला महासचिव राजीव गुप्ता तथा जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान, राम कुमार पाल, पूर्व प्रदेश सचिव मो अनीश खां, कृष्ण कुमार पाण्डेय कक्कू पांडेय, अमित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू की अगुवाई में जोरदार स्वागत हुआ।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा.विजय शंकर तिवारी ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू की अध्यक्षता में आयोजित हुये स्वागत समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह,अजय सिंह कप्तान और राम कुमार पाल, वरिष्ठ नेता रमेश मिश्र, मो अनीश खां, डा नंदलाल चौधरी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, संजय तिवारी ने नवागत जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को कार्यभार ग्रहण कराकर स्वागत समारोह को सम्बोधित किया।
स्वागत समारोह को भारतयात्री पीसीसी सदस्य जितेन्द्र पटेल,सेवादल जिलाध्यक्ष दिवाकर पांडेय, द्विजेंद्र नारायण शुक्ला, अयोध्या जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय यादव, सेवाराम वर्मा,शोभनाथ कनौजिया, नंदकुमार गुप्ता, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष अनुराग तिवारी,वीपी गौतम ने भी संबोधित किया। प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य सरिता यादव, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा, चिंता हरण पांडेय,अनंत बहादुर सिंह,जय प्रकाश तिवारी, कुलदीप उपाध्याय,राम कृपाल धावक,नगर अध्यक्ष शाहबाज अंसारी, राजेश प्रजापति, सुरेन्द्र यादव, अशोक कुमार सत्यार्थी, कपिल देव बारी, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत अहिर, पिछड़ावर्ग प्रदेश महासचिव राजपत पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृष्ण कुमार यादव का दमदार शानदार स्वागत किया अपने जबरदस्त स्वागत से अभिभूत कृष्ण कुमार यादव ने बड़ों के आशीर्वाद और युवाओं के प्यार को सरमाथे लगा लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजबहादुर मिश्रा, राकेश वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हाजी सलीम, मो जासलीक अनवर, मिसबाहुद्दीन अंसारी, राजमणि वर्मा, सुभाष चन्द्र एडवोकेट गंगाराम यादव, फखरूद्दीन, कुलदीप शर्मा, वीरेंद्र राजभर, ज्ञानेंद्र पाठक,राजीव कुमार कसौधन,शोयेब अनीश खां,पंकज मौर्या, शैलेन्द्र यादव,शादाब अली,दीपक कुमार मिश्रा, रविकांत, देवमणि पाठक, आशाराम यादव, मस्तराम शर्मा,सौरभ कुमार सिंह,भारत वर्मा,जिवलाल भारती, महेंद्र वर्मा,अजय पासवान,पवन वर्मा, मुलायम यादव, सत्य प्रकाश सिंह रमेश कुमार दूबे ,ओम प्रकाश यादव,भागीरथी राजभर, रीतेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.