WhatsApp Icon

कोटा आवंटन के दौरान गड़बड़ी का आरोप, जमकर हुआ मारपीट, घायल ने डीएम से लगाई गोहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोटा आवंटन बैठक में जमकर मारपीट हो गई। ग्राम प्रधान व सचिव पर चहेते प्रत्याशी को जितवा देने का आरोप लगाया गया है। घायल द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग किया गया है।


मामला मालीपुर थाना क्षेत्र का है जहां गुरुवार को ग्राम सभा नसीरपुर कैथा में कोटा आवंटन को लेकर दोपहर खुली बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें वोटिंग में कोटा आवंटन हेतु विभिन्न उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया था जिसका निर्णय वोटिंग से होना था। इसी वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए विपक्षियों द्वारा मतदान गणना का विरोध किया गया तथा पुनः मतगणना के मांग की गई। आरोप है कि पुनः मतगणना की मांग पर उग्र होते हुए ग्राम प्रधान शकुंतला वर्मा तथा उनके प्रतिनिधि संदीप वर्मा द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई। जिसमें सर्वेश नाम के युवक का सर फट गया। आक्रोशित लोगों ने एडीओ पंचायत प्रभात सिंह तथा ग्राम पंचायत सचिव जयप्रकाश शर्मा पर भी ग्राम प्रधान के पक्ष में मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस चुनाव को निरस्त कर दोबारा सक्षम अधिकारी के द्वारा कोटे के चयन हेतु माँग करने वालों में अनिल कुमार, पूजा भारती, रामगोपाल, अवधेश तिवारी, मधुबन, दीपू, अभिषेक, राकेश, सत्यम शुक्ला, अशोक, अशोक तिवारी, अंकित तिवारी आदि ने आरोप लगाया कि गिनती के समय दूसरे पक्ष में बैठे मतदाताओं की गिनती जबरिया जीतने वाले के पक्ष में करा दी गई और जब इसका विरोध शुरू हुआ तो अधिकारी भाग निकले।
पूर्व कोटेदार ने लगाया आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ माह पहले घटतौली के आरोप की जांच की गई थी और जांच से पहले ही दुकान को निलंबित कर दिया गया था तथा अधिकारियों को गुमराह कर चुनाव की डेट फ़िक्स कर दी गई। जब चुनाव तिथि की जानकारी हुई तो माननीय उच्च न्यायालय में वाद दायर किया गया है जिसकी सूचना फैक्स के माध्यम से सभी अधिकारियों को भेजी गई है। उक्त मुद्दे पर उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि घटना की रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी द्वारा भेजी गई है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण निपटने के उपरांत गांव के दो गुटों में मारपीट हुई है।

अन्य खबर

महाराष्ट्र के बाद अब जलालपुर के बहुचर्चित हॉफ मर्डर केस में भी कैलाश यादव बाइज्जत बरी, 37 साल बाद आया फैसला

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

जलालपुर में खूनी चोरी से सनसनी! महिला पर चाकू से हमला, साढ़े 4 लाख नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार बदमाश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.