WhatsApp Icon

सेवहि धर्म: टीम द्वारा कन्यादान सहयोग सेवा का कार्य अनवरत जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एक हजार से अधिक बहन बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराने के उपरांत सेवहि धर्म: टीम ने पांच हज़ार कन्यादान सहयोग सेवा का संकल्प लिया जो अनवरत जारी है।
सेवहि धर्म: टीम के मुख्य सेवादार वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने बताया कि कन्यादान सहयोग सेवा के तहत बेटियों का विवाह आप अपने घर से करें जिसमें सेवाहि धर्म: टीम द्वारा 11 घरेलू सामानों की सेवा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सहयोग सेवा लेने के लिए एक माह पूर्व मेला पेट्रोल पम्प टाण्डा पर प्रातः 10 बजे से 12 बजे के बीच जनता दर्शन के दौरान संपर्क करें जिससे समय से कन्यादान सहयोग सेवा किया जा सके।


कन्यादान सहयोग सेवा का कार्य अनवरत जारी है जिसका जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के कई जनपदों के लोग भी लाभ उठा रहे हैं। कन्यादान सहयोग सेवा के तहत 11 सामनों की सेवा निःशुल्क की जा रही है। श्री धर्मवीर ने अपील किया कि आपने आसपास के लोगों को इस सेवा की जानकारी अवश्य दे दें जिससे किसी जरूरतमंद को लाभ मिल सके। क्षेत्र में सेवाहि धर्म: टीम के उक्त कार्य की खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

error: Content is protected !!