WhatsApp Icon

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर क्षेत्र स्थित वेद माता गायत्री मंदिर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार द्वारा तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस रविवार को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुई। कलश यात्रा में गायत्री परिवार के घनश्याम गुप्ता, बाबूराम गुप्ता, रविंद्र कुमार प्रजापति, विक्रमादित्य, कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर अपने भक्ति भाव का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को गोष्ठी, पंचकोसी साधना तथा गोरखपुर से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक द्वारा संगीतमय कथा व दीप महायज्ञ का आयोजन प्रस्तावित है। वहीं, मंगलवार को नवयुग के सृजन हेतु विदाई समारोह आयोजित होगा। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने सभी आस्थावान श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाने की विशेष अपील की है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!