WhatsApp Icon

टीनशेड में झूलता मिला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा संदिग्ध रूप से फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर मुस्तफाबाद गांव निवासी राम उजागिर ने बताया कि बीते सोमवार खेती का काम खत्म कर रात ग्यारह बजे अपने बेटे रजनीकांत साहू सहित पूरे परिवार के साथ खाना पीना खाकर सो गए। सुबह जब घर के लोग उठकर हाते में काम कर रहे थे तो देखा सामने बने टीन शेड में रजनीकांत साहू का शव लटक रहा है जिसे देख परिजनों ने हल्ला गुहार लगाई। हल्ला गुहार पर पहुंचे अन्य परिजनों ने डायल 112 को सूचित किया सूचना पर पहुंचे डायल 112 ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया सूचना पर पहुंचे जलालपुर पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.