WhatsApp Icon

आक्रोशित किसानों ने टांडा अकबरपुर मार्ग जाम कर किया हंगामा – मुख्य सड़क को बनाया आशियाना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एनएच-233 से प्रभावित किसानों ने आवासीय दर की अपनी मांग को लेकर टांडा-अकबरपुर मार्ग को बहलोलपुर ओवर ब्रिज के पास पूरी तरह जाम कर दिया। डंडा झंडा लेकर आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल पहुंच गया और देर शाम तक जाम खुलवाने के प्रयास असफल नज़र आया।


भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रभावित किसानों द्वारा विगत 325 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग किया जा रहा है कि उनकी 0.510 हेक्टेयर भूमि को आवासीय मुआवजा प्रदान किया जाए जो कि अन्य स्थानों पर सरकार द्वारा दिया जा चुका है। उक्त मामले को लेकर किसानों व जिला प्रशासन के बीच कई चक्र वार्ता भी हुआ लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को भी किसानों व जिला प्रशासन के बीच बैठकें हुई लेकिन नतीजा शून्य रहा और गुरुवार को एक बार फिर किसानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए टांडा-अकबरपुर मार्ग को बहलोलपुर ओवर ब्रिज के पास दोपहर बाद पूरी तरह से बंद कर दिया। अधिकारी लगातार किसानों को समझने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन किसान इस बार किसी की भी बातें मानने को तैयार नहीं हैं। समाचार लिखे जाने तक किसानों ने मार्ग जाम कर रखा है और उन्हें समझाने में एसडीएम टांडा व टांडा सीओ टांडा आदि लगे हुए हैं।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!