WhatsApp Icon

सब्सिडी पर मिलने वाली बीज के लिए किसानों की लगी लंबी कतार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: रबी के फसल के बुआई की शुरूआत होते ही सब्सिडी पर मिलने वाले बीज को लेने के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों की लंबी लंबी लाइन लगी रही। प्रभारी विनीत वर्मा ने बताया कि रबी के फसल की बुआई शुरू हो गई है। इसके पूर्व में सरसों, मटर, चना के बीज का वितरण किया गया था ।

वर्तमान समय में गेहूं के बीज का वितरण किया जा रहा है। आज दिन शुक्रवार को लगभग ढाई सौ किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाली गेहूं का बीज का लगभग दो सौ कुंतल का वितरण किया गया है। आज बीज भंडार गृह में बीज खत्म हो गया है। कल गोदाम में बीज आ जाएगा सोमवार को फिर से वितरण किया जाएगा।

इसके लिए किसानों को बीज के लिए ऑनलाइन करना पड़ता है उसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगी जिसका सत्यापन होने के बाद वितरण किया जाता है।।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर! बुधवार को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मिलेगा बड़ा अवसर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

error: Content is protected !!