WhatsApp Icon

किन्नर रेखा पर दो युवकों ने जबरन किन्नर बनाने का लगाया आरोप – एसपी से शिकायत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ढाई दशक से हीरापुर के प्रीतमपुर में रहकर शगुन मांगने वाली किन्नर रेखा पर दो अन्य किन्नरों ने बड़ा गंभीर आरोप लगाया है हालांकि रेखा आरोप को बेबुनियाद बताया रही हैं।

किन्नर बने अजय ने पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत कर रखा के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।
आलापुर थानाक्षेत्र के दिलवालपुर निवासी अजय कुमार पुत्र राम सूरत ने पुलिस कप्तान से शिकायत किया है कि प्रीतमपुर हीरापुर निवासी किन्नर रेखा के साथ वो नाचने गाने का काम करता था और एक दिन रेखा ने उसे प्रीतमपुर में एक कार्यक्रम के लिए बुलाया था जहां रात में भोजन के दौरान नींद की दवा मिला कर उसे बेहोश कर दिया गया और जब उसे होश आया तो उसके लिंक में पट्टी बंधी थी और जब पट्टी खुली तो पता चला कि वो किन्नर बन चुका था। रेखा पर आरोप है कि उसने अजय को बंधक बना कर अपने घर में रखा था और अपने साथियों के साथ मारपीट कर उससे नाचने गाने का काम कराया जाता रहा और इस दौरान दिलीप पुत्र स्व.लाल बहादुर निवासी भदया आलापुर का भी लिंक कटवा कर उसे भी किन्नर बना दिया। दोनों नवकिन्नरों ने किन्नर रेखा पर आरोप लगाया है कि उन्हें लाठी डंडे हाकी से मारते पीटने हैं और कई लोगों को बहला फुसला कर किन्नर बना देते हैं।
उक्त आरोप पर किन्नर रेखा ने बताया कि दोनों लाग अलग जगह से किन्नर बने है और उनके घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिससे जांच की जा सकती है। रेखा ने बताया कि ड्राइवर बुद्धू ने उनसे उधारी 50 हज़ार रुपए लिया था जिसकी मांग करने पर उसने इन दोनों को अपनी बिरादरी के हवाले देते हुए मिला लिया और अलग ग्रुप बना कर शादी विवाह में मांगने लगे। दो दिन पूर्व एक वैवाहिक कार्यक्रम में दोनों पक्ष शगुन मांगने पहुंचा जहां विवाद भी हुआ जिसके बाद उनके खिलाफ षड्यंत रचा जा रहा है।
बहरहाल दो युवकों के किन्नर बनाने का मामला प्रकाश में आया है और ये तो पक्का है कि दोनों युवक किन्नर बने हैं, अब अगर मामले की गंभीरता से जांच हुई तो बड़ा खुलासा हो सकता है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!