अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी आखिरकार बुधवार को सम्पन्न हो गई। गत दिनों तीन बार नीलामी का समय निर्धारित होने के बाद अपरिहार्य कारणों से स्थगित करनी पड़ी थी।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट के स्थानीय सहायक लिपिक के समक्ष नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के बसखारी किछौछा टैक्सी स्टैण्ड उर्स एवं अगहनिया मेला पड़ाव की नीलामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए कराई गयी, जिसमें चार ठेकेदार प्रथम बोली सुजीत कुमार सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम महमदपुर थाना कटका परगना सुरहुरपुर तहसील जलालपुर, दूसरी चन्द्रजीत पुत्र स्व. राम बखेडू निवासी ग्राम केशवपुर पचपोखरा, पोस्ट आसोपुर परगना व तहसील टाण्डा, तीसरे प्रमोद कुमार गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम शाहपुर कुरमौल, पोस्ट मुबारकपुर तहसील टाण्डा व चौथे वीरेन्द्र कुमार पुत्र देवमणि निवासी ग्राम व पोस्ट बरियावन परगना व तहसील अकबरपुर ने प्रतिभाग किया। बोली 64 राउण्ड चली, 64वें राउण्ड में सबसे अधिकतम बोली चन्द्रजीत पुत्र स्व. राम बखेडू निवासी ग्राम केशवपुर पचपोखरा, पोस्ट आसोपुर परगना व तहसील टाण्डा द्वारा 01 करोड़ 18 लाख 75 हज़ार रुपये मात्र की बोलकर ली गयी है। बोली का शुभारंभ 95 लाख से शुरू किया गया। बताते चलेंकि पिछली बार 90 लाख रुपये से बोली शुरू कर अंतिम बोली 01 करोड़ 18 लाख 55 हज़ार रुपये में हुई थी जो इस वर्ष 20 हजार रुपये अधिक में है।



