WhatsApp Icon

खुशियों के बीच मौत की दस्तक, तिलक समारोह के बाद युवक का शव लटकता मिला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आलापुर थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा गांव स्थित भदवा पुरवा में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान अवधेश के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी बताया जा रहा है।


परिजनों के अनुसार बीती रात अवधेश के बड़े भाई की पुत्री का तिलक था, जिसके बाद रात करीब 11:30 बजे तक वह घर पर ही था और अपने बड़े भाई से बातचीत कर रहा था तथा किसी भी तरह के विवाद या तनाव की कोई बात सामने नहीं आई। इसके बाद सुबह उसका शव गांव के बाहर संदिग्ध हालत में लटकता हुआ मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतक का शव खून से लथपथ था तथा कई स्थानों पर चोटों के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहा था।
मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और क्षेत्र में शोक व आक्रोश का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!