WhatsApp Icon

खिचड़ी भोज सामाजिक एकता और संतुलन का प्रतीक : ओमकार गुप्ता

Sharing Is Caring:

चेयरमैन के नेतृत्व में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोज में लिया प्रसाद

अम्बेडकरनगर: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर पंचायत बसखारी के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में डिवहारे बाबा देवस्थान, दरगाह रसूलपुर में अखंड रामायण पाठ, भव्य कलश शोभायात्रा एवं विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बुधवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने पुरोहितों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात गुरुवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं सहित बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश शोभायात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और गूंजते धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब आयोजन की भव्यता का प्रतीक बना रहा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा कि खिचड़ी भोज का विशेष महत्व सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। यह सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। खिचड़ी पोषक तत्वों से भरपूर भोजन है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ ग्रह शांति और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। यह आयोजन एकता और संतुलन का संदेश देता है।
विशाल खिचड़ी भोज में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.