WhatsApp Icon

खेत सुरक्षा के लिए लगी झटका मशीन ने अधेड़ युवक की लिया जान, कोहराम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमल गांव में सोमवार रात एक अधेड़ की खेत में लगे झटका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।


गांव निवासी 45 वर्षीय आसाराम भट्ठा पर खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह साइकिल से राजेश भट्टा की ओर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले खेत में लगे करंट युक्त तार की चपेट में आ गया। खेत का कांट्रैक्ट खेती करने वाले सतीराम वर्मा ने फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर झटका मशीन का तार लगाया था। करंट लगने से आसाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह राहगीरों और भट्ठा मालिक को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार बेटियां और एक बेटा हैं। घर का इकलौता कमाऊ सदस्य होने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.