WhatsApp Icon

घर से चंद कदम की दूरी पर चरी के खेत में मिला युवक का शव

Sharing Is Caring:

कल शाम में पत्नी से झगड़ा होने के बाद घर से नाराज़ हो कर चला गया था मृतक

अम्बेडकरनगर: पत्नी से हुए झगड़े के बाद नाराज़ होकर घर से चले गए युवक का घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक चरी के खेत में संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर तत्काल पहुँचे कोतवाली निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला गाँव का है जहां लगभग 38 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र स्व.शोभी राम का मंगलवार की शाम में अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद अशोक नाराज़ होकर घर से चला गया था और बुधवार प्रातः काल अशोक कुमार का शव से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक चरी के खेत से बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया कोई चोट आदि का निशान नज़र नहीं आ रहा था लेकिन नाक से खून निकल रहा था।

उक्त सम्बन्ध में मृतक के भाई राजकुपुर पुत्र स्व.शोभी राम ने टांडा कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर तत्काल पहुंचे कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक श्री दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सम्बंध में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.