WhatsApp Icon

खबर का असर – डीएम के निर्देश के बाद चला अवैध निर्माण पर नगर पालिका का बुलडोजर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर के चौक घण्टा घर के सामने भाजपा नगर कार्यालय के बगल में नजूल भूमि पर दिनदहाड़े हो रहे अवैध निर्माण की खबर सूचना न्यूज़ द्वारा प्रमुख्यता से चलाई गई थी जिसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह के सख्त तेवर को भांपते हुए नगर पालिका टाण्डा व टाण्डा तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और पूर्व में नगर पालिका नजूल विभाग द्वारा लगाए गए लाल निशान तक बनी दीवार व खम्बो को बुलडोजर के सहारे ध्वस्त कर दिया गया। उक्त मौके पर एक भाजपा नेता को भी हस्तक्षेप करते देखा गया जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल हटाया गया। सरकार की बहुक़ीमती भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए नगर पालिका के टीएस शमसाद ज़ुबैर, आरआई राकेश गौरव, नजूल लिपिक अरशद जमाल, नगर लेखपाल छोटेलाल कन्नौजिया, विनियमित क्षेत्र के वरिष्ठ लिपिक सहित टाण्डा कोतवाली पुलिस टीम व सफाई कर्मी मौजूद रहे।

अन्य खबर

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

error: Content is protected !!