WhatsApp Icon

जुलूसे अज़ा में कर्बला के शहीदों को दिया जाएगा पुरसा – तैयारियां पूरी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विकास खंड टांडा व अलीगंज थाना क्षेत्र के खासपुर में 08 अगस्त को आयोजित होने वाले जुलूसे अज़ा के भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कर्बला में शहीद इस्लाम धर्म के अंतिम संदेष्टा हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे सहित 72 लोगों को शहीद कर दिया गया था।

शहीदाने कर्बला की याद में गुरुवार को खासपुर में जुलूसे अज़ा के बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसने मौलाना शब्बीर अली वारसी कलकत्ता, मौलाना शमीम रज़ा मारूफी मऊ, मौलाना गुलाम मुर्तुजा अरसावां, मौलाना मोहम्मद मीसम रामपुर उमड़ी हुई भीड़ को खिताब करेंगे जबकि अंजुमन हैदरी रजिस्टर्ड हल्लौर, अंजुमन गुंचा ए मजलुमिया फैज़ाबाद, अंजुमन मसूमिया रजिस्टर्ड आज़मगढ़, अंजुमन शमशीर ए हैदरी कदीमी पकड़ी, अंजुमन गुंचा ए नासरुल अज़ा बड़ा गाँव जौनपुर, अंजुमन ज़ुल्फेकारिया खासपुर पाने आने अंदाज़ में नौहा ख्वानी व सीनाजनी कर शहीदाने कर्बला को पुरसा देंगे। तहरीक ए जाफरिया खासपुर द्वारा आयोजित उक्त भव्य कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में काफी संख्या में कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर कर्बला के शहीदों को पुरसा देने की अपील की गई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!