WhatsApp Icon

सोशल मीडिया से बर्बाद हो रहे बच्चों के भविष्य पर छात्रों ने पेश किया दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

केबी पब्लिक स्कूल मुबारकपुर में सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका टांडा के जुड़वा कस्बा मुबारकपुर में संचालित के.बी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह काफी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मैडल व पुरुस्कार वितरण किया गया। उक्त मौके पर छात्रों द्वारा सोशल मीडिया के नुकसान पर आधारित नाटक पेश किया जिसमें एक बच्चा जो पढ़ाई करना चाहता है लेकिन उसकी माँ व पिता समय न होने का बहाना बना कर उसे अपने से दूर कर देते हैं और वो बच्चा धीरे धीरे सोसगल मीडिया के टिकटोक, फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप्प आदि पर सक्रिय हो जाता है। अधिक मोबाइल देखने के कारण जब बच्चा बीमार होता है तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है जहां डॉक्टर सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने के कारण उसके बीमार होने का कारण बताते हैं जिसके बाद बच्चे के माता पिता की समझ में आ जाता है और वो अपने बच्चे के साथ समय बिताने लगते है और बच्चा धीरे धीरे ठीक हो जाता है। उक्त नाटक की मौजूद अभिभावकों ने खूब सराहना किया और नुक्कड़ नाटक में अदाकारी करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। उक्त मौके पर भाजपा नेता आशीष मिश्रा, स्वर्गीय अयाज़ उर्फ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मो. नदीम उर्फ पोली, सभासद आशीष यादव, फैज अनवर, सभासद नसीम खान व मो.जाहिद उर्फ छोटू, आरआई राकेश कुमार गौरव, शमसाद ज़ुबैर, आरआईए सलमान खान व राम बाबू गुप्ता, भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व संभ्रांत लोग मौजूद रहे। विद्यालय प्रबन्धक शकील अहमद ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!