WhatsApp Icon

कावड़ यात्रा की तैयारी में निकले तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत व दो की हालत गंभीर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उमरन के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक कावड़ यात्रा की तैयारी के लिए कपड़ा खरीदने मालीपुर चौराहे जा रहे थे।


घटना में मृत युवक की पहचान 26 वर्षीय दीपक राजभर निवासी जगतूपुर बिल्टई के रूप में हुई है। वहीं, उसके चचेरे भाई शुभम राजभर की कमर टूट गई और तीसरे युवक ऋतिक राजभर का दाहिना कंधा फैक्चर हो गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन ने सामने से आकर तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 व एंबुलेंस को सूचित किया। घायलों को जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक अपने परिवार का बड़ा पुत्र था। उसकी असामयिक मौत से घर में कोहराम मचा है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक के कुल दो भाई और एक बहन हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि “दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश के लिए आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।”वहीं जलालपुर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि “मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.