WhatsApp Icon

श्री झारखंड महादेव कावरिया सेवा मंडल टाण्डा ने कांवड़ यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का लिया संकल्प, सेवा मंडल में बड़ा बदलाव

Sharing Is Caring:
पूर्व अध्यक्ष ने खुद नए नेतृत्व को सौंपी जिम्मेदारी, दिनेश मौर्य बने कार्यवाहक अध्यक्ष, अमर शंकर वर्मा व भंवर सिंह चौहान को मिली महामंत्री की कमान

अम्बेडकरनगर: आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर श्री झारखंड महादेव कावरिया सेवा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक श्री झारखंड महादेव मंदिर परिसर छज्जापुर टाण्डा में संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष आने वाले हजारों कांवड़िया भक्तों के स्वागत, सेवा शिविर और धार्मिक कार्यक्रमों को पहले से अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का सबसे अहम फैसला तब सामने आया, जब मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत वर्मा ने स्वयं नए लोगों को नेतृत्व देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए नई टीम को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।


इसके बाद मंडल के संरक्षक श्रवण अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों की सहमति से दिनेश मौर्य को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं अमर शंकर वर्मा एवं भंवर सिंह चौहान को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में तय किया गया कि आगामी दिनों में विस्तृत कार्यकारिणी का गठन कर सेवा शिविर एवं कांवड़ यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में श्याम बाबू गुप्ता, आलोक चौरसिया, राकेश सोनकर, गिरिराज मद्धेशिया, पिंटू गुप्ता, पंकज सोनी, सतीश जायसवाल, प्रकाश सिंह, दिनेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, वीशु सलूजा, मोनू जायसवाल, श्रवण गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, दीपक कनौजिया, विनोद माझी, संतोष खत्री, अजीत जायसवाल, श्रीकृष्ण गुप्ता, आकाश गुप्ता, राजेश कन्नौजिया, रमाकांत मोदनवाल, जयपाल मौर्य, दीपू टंडन, श्याम मोहन गुप्ता, बृजेश मौर्य, राजू मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!