WhatsApp Icon

अपराधियों पर नकेल कसने में जुटी है कटका पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए कटका पुलिस टीम द्वारा आबकारी अधिनियम व भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत लगभग एक दर्जन मामलों में वांछित अंतर्जनपदीय अपराधी को लगभग सवा किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मुखबिर कि सूचना के अनुसार कटका पुलिस ने कटका बाजार से मुंडेहरा जाने वाली सड़क पर गोरखपुर एक्सप्रेसवे पुल के अंडरपास के नीचे लगभग एक दर्जन मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त शिव शंकर तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी निवासी ग्राम राजापुर कुठमा थाना कटका अवैध गांजे की खेप के साथ खड़ा हुआ है। थाने के उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह व कांस्टेबल सुरेश यादव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अंडरपास के पास खड़े अभियुक्त को गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके ऊपर विभिन्न जनपदों में कल 13 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।


वहीं अन्य मामले में कटका पुलिस ने एक अन्य वांछित को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उप निरीक्षक अरविंद सिंह व कांस्टेबल अजय कुमार यादव के द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटका बाजार से कुशौरा ग्राम को जाने वाली पुलिया के निकट से 21 वर्षीय पमपम उर्फ पुकारू राम पुत्र राजेंद्र यादव निवासी अजमलपुर थाना कटका को सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे गिरफ्तार किया गया।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.