WhatsApp Icon

शुक्रवार को कटौना में 72 ताबूत व अलम की होगी ज़ियारत, नाना नवासे की याद में बरामद होगा जुलूसे अज़ा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तहसील व कोतवाली अकबरपुर के हसनाबाद कटौना गाँव में 13वां वार्षिक जुलूसे अज़ा का कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह 08 बजे से आयोजित किया गया है। जुलूसे अज़ा में बायादे नाना व नवासे का मातम के साथ 72 ताबूत व अलम की मोमिनीन ज़ियारत (दर्शन) करेंगे। उक्त कार्यक्रम को भव्य व व्यवस्थित करने के लिए अंजुमन यादगारे हुसैनी रजि. के सभी सदस्य लगे हुए हैं।


मौलाना अली अब्बास वफ़ा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि हसनाबाद कटौना गाँव में प्रत्येक वर्ष की तरह जुलूसे अज़ा का कार्यक्रम 27 सफर बतारीख 22 अगस्त शुक्रवार की सुबह 8 बजे से आयोजित किया गया है जिसमें प्रसिद्ध मौलाना सैय्यद सुल्तान हुसैन ख़िताबत करेंगे और जुलुस के दौरान मौलाना वसी हसन खान फैजाबादी व मौलाना सैय्यद नदीम रज़ा ज़ैदी फैजाबादी की तकरीर होगी जबकि निजामत (संचालन) की ज़िम्मेदारी मौलाना कैसर अब्बास कटौना व मौलाना रेहान अब्बास घोसी मऊ संयुक्त रूप से करेंगे। नकाबत की ज़िम्मेदारी ज़ीशान अली आज़मी व ज़ुहैर सुल्तानपुरी संभालेंगे। उक्त अवसर पर आधा दर्जन से अधिक अंजुमने नौहा ख़्वानी व सीनाजनी कर कर्बला के शहीदों को पुरसा पेश करेंगे। सूरापुर व अरिया बाज़ार से कार्यक्रम स्थल तक ज़ायरीनों के आने जाने के लिए निःशुल्क सवारी का इंतज़ाम किया गया है और नज़रे मौला (लंगर) की विशेष व्यवस्था भी की गई है। श्री वफ़ा ने बताया कि कुर्राअंदाज़ी कर अंजुमन को अलम का हदिया भी पेश किया जाएगा।
बहरहाल कटौना गाँव में आयोजित होने वाला जुलूसे अज़ा का 13वां कार्यक्रम शुक्रवार को होगा जिसकी तैयारियो में पूरा गांव जुटा हुआ है।

अन्य खबर

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

किछौछा उर्स में चादरपोशी के बाद बोले राममूर्ति वर्मा- हक छीनने वालों को मिले सजा, देश-दुनिया से हो ज़ालिमों का अंत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.