WhatsApp Icon

फाइनेंस कंपनी के अत्याधिक दबाव के कारण कर्ज़ में डूबी महिला ने अपनी जीवन लीला किया समाप्त

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: कटका थाना क्षेत्र के मुंडेहरा गांव में कर्ज के दबाव से मानसिक तनाव में रह रही एक विवाहिता ने बुधवार की सुबह सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सीता निषाद पत्नी प्रदीप निषाद का विवाह तीन वर्ष पूर्व मुंडेहरा गांव में हुआ था। पति प्रदीप निषाद व ससुर जीविकोपार्जन के लिए शहर में रहते हैं। इस दौरान सीता ने गांव में स्वयं सहायता समूह बनाकर एक फाइनेंस कंपनी से करीब दस हजार रुपये का कर्ज लिया था। आर्थिक तंगी के चलते वह यह कर्ज नहीं चुका पा रही थी। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी द्वारा लगातार कर्ज चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी।
मंगलवार देर शाम कृषि कार्य निपटाकर घर लौटने के बाद कंपनी प्रतिनिधियों ने फिर संपर्क कर रुपयों की मांग की। इसके बाद से वह तनाव में थी। बुधवार सुबह उसने सल्फास खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसकी सास, ननद और गांव में ही रह रही बहन की मदद से उसे पहले स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां होश में आने पर उसने सल्फास खाने की बात बताई। स्थिति गंभीर होने पर उसे जलालपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर कटका थानाध्यक्ष प्रेमचंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.