WhatsApp Icon

रितेश पांडेय के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने झोंकी ताक़त

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लोकसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व टाण्डा विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी रह चुके कपिल देव वर्मा भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के पूर्व अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है।

लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, निषाद पार्टी, अपनादल एवं राष्ट्रिय लोक दल के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पांडेय का नामांकन 03 मई को होना है तथा सी डी ओ आवास के सामने मैदान कचहरी रोड, अकबरपुर में विशाल जनसभा आयोजित हो रही है एवं रोड शो कार्यक्रम होना है। उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने नामांकन के पूर्व अपनी पूरी ताकत लगा दिया है। श्री कपिलदेव चिलचिलाती धूप में गाँव-गाँव में अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नज़र आ रहे हैं।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!