WhatsApp Icon

कपड़ा सिलाई दुकान में लगी आग, ग्राहकों का कपड़ा जलकर राख, मशीनें भी हो गई बर्बाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत जहांगीरगंज के मामपुर वार्ड में स्थित एमकेजीएन स्कूल के सामने निजामुद्दीन मार्केट में शुक्रवार की सुबह लगभग 05 बजे एक कपड़ा सिलाई की दुकान में आग गई जिससे ग्राहकों का कपड़ा सहित दुकान में रखा सभी सामान सामान जलकर बर्बाद हो गया।

घटना की जानकारी देते हुए उक्त वार्ड के सभासद प्रतिनिधि दिलीप कुमार ने बताया की हमारे वार्ड मे निज़ामुद्दीन मार्केट मे फिरोज़ कपड़ा सिलाई की दुकान मे आग गई। आग लगने से कीमती कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया तथा आधा दर्जन से अधिक सिलाई मशीने भी जलकर बर्बाद हो गई है। उन्होंने बताया कि बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी जिससे काफी नुकसान हुआ है।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!