WhatsApp Icon

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर परिजनों ने किया चौराहा जाम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीते शुक्रवार दोपहर लगभग 01 बजे कांवड़ यात्रा की तैयारी में कपड़े खरीदने मालीपुर चौराहे जा रहे तीन युवकों की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जगतूपुर बिल्टई निवासी दीपक राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई ऋतिक राजभर और शुभम राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए।


शनिवार शाम करीब 04 बजे पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया, पूरे गांव में शोक और आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दीपक के शव को मालीपुर चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की। सूचना मिलते ही मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, परंतु प्रदर्शनकारी टस से मस नहीं हुए। हालात को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल एसपी श्यामदेव पूर्वी भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता दिलाई जाएगी।
लगभग दो घंटे तक चला यह हंगामा तब शांत हुआ जब अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान चौराहे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!