WhatsApp Icon

कमरे में साड़ी के सहारे लटकता मिला नौजवान का शव, टांडा नगर का मामला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कमरे में साड़ी के सहारे पंखा से लटकते मिले शव को पुलिस ने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामला टांडा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह कस्बा पूरब स्थित सेवक मेडिकल के सामने व डॉक्टर क्षितिज प्रकाश के बगल के है जहाँ स्वर्गीय कमलेश गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र अंकित गुप्ता का शव मंगलवार की सुबह उसके कमरा में लगा सीलिंग पंखा पर साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला। परिजनों के अनुसार प्रतिदिन की तरह रात्रि में अपने कमरे में सोने गया था लेकिन सुबह देर तक नहीं उठा तो कमरा में जाकर देखा गया जहां एक साड़ी के सहारे पंखा से लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची टांडा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है हालांकि पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

अन्य खबर

खबर का असर: कीचड़ में रोती मासूम का वायरल वीडियो बना प्रशासन की चेतावनी, घंटों में दुरुस्त हुई सड़क

जंतर-मंतर की गूंज पहुंची जलालपुर: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सपा छात्र सभा का पैदल मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे कार्यकर्ता

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.