WhatsApp Icon

शादी ना तय कराने से नाराज़ कलयुगी पुत्र ने मां पर किया जानलेवा हमला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अपनी शादी शीघ्र तय ना कराने से नाराज़ कलयुगी पुत्र ने अपनी माँ पर फरसे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है तथा आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीर गंज थानाक्षेत्र के मखदूमपुर गाँव निवासी रूप नारायण में मंगलवार की सुबह अपनी मां फूलमती को फरसा से मार कर गंबीर रूप से घायल कर दिया। घायल फूलमतीन ल को ग्रामीणों ने आननफानन में जहांगीरगंज सीएचसी पहुंचाया ज़ह से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। फूलमती के सर व अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
चर्चा के अनुसार हमलावर रूप नारायण अपनी माँ से अपनी शादी जल्दी तय कराने की बात कई दिनों से कर रहा था। मां द्वारा उसकी शादी तय करने में ढिलाई किया तो रूप नारायण ने फरसा से हमला कर दिया। जहांगीरगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

अन्य खबर

465 साल पुरानी परंपरा फिर होगी जीवंत, टांडा में रातभर गूंजेगा श्रीकृष्ण दधिकान्दव का उल्लास

टाण्डा में गूंजा जश्ने विलादत का पैगाम, नातिया मुकाबलों में दिखा अकीदत का जोश

नौ महीने की निगरानी, नौ अल्ट्रासाउंड… फिर भी नहीं बच सकी मासूम की जान, डीएम से शिकायत

error: Content is protected !!