WhatsApp Icon

कलाम शाह ने बसपा से किया किनारा – जानिए किस का देंगे साथ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज पार्टी से 55 लोकसभा टिकट कटने के बाद से नाराज़ चल रहे मो.कलाम शाह ने आखिरकार बसपा से किनारा कर लिया है।


मो.कलाम शाह ने सूचना न्यूज़ टीम को अवगत कराया कि अब उनका बहुजन समाज पार्टी से कोई वास्ता नहीं है क्योंकि बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें धोखा देने का काम किया है। श्री कलाम ने कहा कि उनकी वायरल ऑडियो को बहाना बनाया जा रहा है जबकि बसपा ने उनका टिकट काटने का पूरा मन बना लिया था। लोकसभा चुनाव में मो.कलाम शाह व उनके समर्थक किस का समर्थन करेंगे, के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी उन्होंने कोई फैसला नहीं किया है और बहुत जल्द अपने समर्थकों के साथ बैठक कर फैसला लिया जाएगा। श्री कलाम ने लोकसभा चुनाव में उनके समर्थको की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!