WhatsApp Icon

कोलकाता की घटना के विरोध में समाजसेवियों ने निकाला कैंडल मार्च

Sharing Is Caring:

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

अम्बेडकरनगर: कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में रविवार की शाम जहांगीरगंज राजेसुल्तानपुर तिराहे से स्थानीय बाज़ार होते हुए बावली चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें स्थानीय कस्बे तथा आसपास गांव के युवा एवं छात्र शामिल थे।

सभी हाथों में नारे लिखी तख्ती लिये चल रहे थे. इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग पश्चिम बंगाल सरकार से की। इसके बाद दिवंगत महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी गयी. सरकार व प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी गयी.उक्त मौके पर आदर्श पटेल, अंकित दूबे,दीपक वर्मा,राघव बरनवाल, नवरत्न पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कैंडल मार्च मे शामिल रहे।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!