WhatsApp Icon

राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में अहम किरदार अदा करती है प्रतियोगिताएं : ओमकार गुप्ता

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से कबूतर उड़ान टूर्नामेंट का दो दिवसीय समापन समारोह किछौछा स्थित निजामुद्दीनपुर में सभासद दस्तगीर अहमद की अध्यक्षता तथा मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान के संचालन में आयोजन हुआ।


पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पंचायत किछौछा के चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि कबूतर उड़ान के प्रतियोगी पशु पक्षी एवं प्रकृति के प्रेमी होते हैं।प्रतियोगिता व्यक्तियों को खुद को चुनौती देने, लक्ष्य निर्धारित करने और सुधार के लिए प्रयास करने का अवसर देती हैं,ऐसे में क्षेत्र के लिए कबूतर उड़ान टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि निजामुद्दीनपुर के विकास के लिए मैं भरसक प्रयास करूंगा।सभासद दस्तगीर अहमद ने कहा कि निजामुद्दीन की जनता ने मुझे तीन बार लगातार चुनाव में विजय दिलाई है,मैं हर समय आपके संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।आगे उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध चित्रकार पिकासो ने भी अपनी पेंटिंग में शांति के दूत के रूप में कबूतर का चित्र उकेरा था। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के दिन शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कबूतरों को उड़ाया जाता है। शिक्षक असलम खान ने कहा कि गर्मी के दिनो मे अपनी छतों पर उनको भोजन के रूप में पानी और दाने डाल देना चाहिए।विकास चौरसिया ने कहा कि कबूतर अति संवेदनशील पक्षी है,जो प्राकृतिक आपदा के समय शीघ्र संकेत दे देते हैं।टूर्नामेंट में प्रथम दिवस में गुड्डू किछौछा, सलमान दरगाह किछौछा, सुनील बसखारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय दिवस में गुड्डू किछौछा, नियाज मुबारकपुर, नसीम हंसवर ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।अतिथि द्वारा विजेताओं को फ्रीज,कूलर, साइकिल,मोमेंटो व नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर सेराज खान,संजय,फैज मोहम्मद, सलमान,बल्लू चौरसिया, अफजल,सोनू,मुस्तकीम बब्लू, उजैर, महताब,जुनेद,आकाश व अन्य मौजूद रहे।

अन्य खबर

640वें उर्स में निकला शान-ओ-शौकत से पालकी जुलूस, मखदूम पाक के पवित्र ख़िरका व छड़ी मुबारक के दीदार को उमड़ा जनसैलाब

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! ITI में एडमिशन शुरू, 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जिला कारागार में बंद 25 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.